अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। टीबी मरीजों को पिछले ढाई साल में 63,293 पोषण पोटली वितरित की गईं। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में सीएमओ ने यह आंकड़े डीएम अविनाश कुमार के समक्ष रखे। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि वर्तमान में 11,695 टीबी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इनमें अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर आए 1,730 मरीज भी शामिल हैं। टीबी रोग की शीघ्र पहचान व जांच के लिए 37 लैब, चार सीबी नाट, 15 ट्रू नॉट मशीन उपलब्ध हैं। वर्ष 2024 में 19,650, वर्ष 2025 में 35,493 व वर्ष 2026 में अब तक 8,150 पोषण पोटलियों का वितरण किया गया है। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान : 50 दिनों में 185 हाई रिस्क गांव कवर डीएम ने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता, समय पर जांच, नियमित उपचार और पौष्टिक आहार की उपलब्धत...