वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी। बनारस में टेंट सिटी बसाने वाली कंपनियों पर लगाए गए जुर्माने की वसूली अब भी अधर में है। करीब ढाई साल बीतने के बावजूद संबंधित कंपनियों ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा लगाए गए 34.25 लाख के जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। ऐसे में अब क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए गुजरात सरकार को उक्त कंपनियों से जुर्माना जमा कराने के लिए पत्र लिखा है। अस्सी घाट के सामने गंगा की रेत पर प्रवेज कम्युनिकेशंस (इंडिया) लिमिटेड और निरान टेंट सिटी ने पर्यटन विकास के उद्देश्य से टेंट सिटी बसाई थी। यह 2023 में जनवरी से मई तक संचालित रहीं। टेंट सिटी के लिए भूमि वीडीए के माध्यम से दी गई थी। गंगा किनारे टेंट सिटी के निर्माण और संचालन के दौरान पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के आरोप में एनजीटी ने जुर्माना का आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.