हापुड़, फरवरी 25 -- गढ़ रोड स्थित भीमनगर में घर के बाहर खेल रहे एक ढाई साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने बच्चे को लहूलुहान हालत में कुत्तों के मुंह से निकाला। उन्होंने देव नंदिनी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का इलाज पिलखुवा स्थित जी एस मेडिकल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक है। भीमनगर नगर निवासी आशीष ने बताया कि उसकी बहन उनके पास ही रहती है, उसका ढाई साल का बच्चा एलेक्स बुधवार दोपहर अचानक घर से बाहर निकलकर खेलने लगा। इस दौरान गली मोहल्ले के आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। कुछ ही सेकेंडो में बच्चा लहूलुहान हो गया। बच्चे की चीख सुनकर परिजनों दौड़े और उसे कुत्तों से छुड़ाया। उन्होंने बताया कि बच्चे को पहले देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.