ढाई लाख रुपये लूट व मारपीट मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज
गुमला, मई 24 -- गुमला। शहर के शांति नगर निवासी कमिंद्र गोप ने ढाई लाख रुपये की लूट और मारपीट मामले में तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में मुहल्ले के रवि केवट, कृष्णा, ठुपा तथा तीन अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है।प्राथमिकी में कमिंद्र गोप ने बताया है कि 23 मई को आरोपित उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान घर और जमीन बिक्री के लिए रखे गए ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.