नई दिल्ली, फरवरी 3 -- विधायक हरीश खुराना का आरोप फर्जी राशन कार्ड बनाकर आप ने वंचित और जरूरतमंदों का निवाला छीना नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में राशन कार्ड सत्यापन को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को विधायक हरीश खुराना ने झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के समय फर्जी राशन कार्ड बनाए गए जिससे वंचित एवं जरूरतमंदों को राशन कार्ड नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद दो लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द किए गए हैं जबकि 2.76 लाख लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें से केवल 200 ने ही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से इस पर श्वेत पत्र लाने की मांग करेंगे। हरीश खुराना ने कहा कि पिछली सरकार के समय आप कार्यकाल में बिना सत्यापन के राशन कार्ड बन रहे थे। 2014 से 2024 के दौरान दिल्ली में कुल 9,22,766 राशन कार्ड...