जौनपुर, दिसम्बर 15 -- जौनपुर, संवाददाता। पूरे देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई। जिले में पहले दिन कुल 2 लाख 60 हजार 138 बच्चों को दवा पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई, सोमवार से शुक्रवार तक डोर टू डोर अभियान चलेगा, जबकि 22 दिसंबर को छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। खेतासराय: शाहगंज ब्लॉक में पहले दिन 119 बूथों पर कुल 15 हजार 118 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के सफल संचालन के लिए पांच सेक्टर चिकित्साधिकारी, 27 सुपरवाइजर और 360 वैक्सीनेटर लगाए गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि यह अभियान 22 दिसंबर तक चलेगा। सोमवार से शून्य से पांच वर्ष तक के बच्...