मधुबनी, अगस्त 22 -- हरलाखी,एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर जटही-पिपरौन चेकपोस्ट के पास एसएसबी ने बाइक सवार युवक को 2,40,670 नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी राम टहल यादव के पुत्र अनिरुद्ध कुमार के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी का विवरण SSB के अनुसार, अनिरुद्ध पूर्व में भी शराब कांड में जेल जा चुका है। पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 284/35 से करीब 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित चेकपोस्ट पर यह कार्रवाई की। भारत से नेपाल की ओर बाइक से जा रहे अनिरुद्ध को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिक्की से 2,40,670 नेपाली मुद्रा बरामद हुई।

मुद्रा की जांच और कानूनी कार्रवाई एसएसबी अधिकारियों ने मुद्रा से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात ...