बलिया, अगस्त 6 -- बलिया, संवाददाता। जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां 10 दिन पहले ही जोर पकड़ने लगी है। जिला प्रशासन की ओर से स्वाधीनता दिवस समारोह की रणनीति बननी शुरू हो गई है। इस क्रम में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के सफल आयोजन के लिए जनपद के स्वयं सहायता समूहों को दो लाख 50 हजार राष्ट्रीय ध्वजों का निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना तथा प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाकर राष्ट्रभक्ति एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।आजीविका मिशन (ग्रामीण) के जिला समन्वयक अभिषेक आनंद ने बताया कि तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप तैयार कराए जायेंगे। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें, हर घर तक पहुंचे तिरंगा: डीएम बताया कि तिरंगे का आकार 3:2 के अनुपात ...