मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 27 फरवरी से पांच केन्द्रों पर इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन होना है। जिले में इंटर की ढाई लाख कॉपियों को लगभग 1300 परीक्षक जांचेंगे। इंटर मूल्यांकन को लेकर करीब 1900 परीक्षक और एमपीपी लगाए गए हैं। एक दिन में 45 से कम कॉपियां जांचने पर परीक्षकों को 300 रुपये का हॉल्टेज नहीं मिलेगा। एक दिन में कम से कम 45 और अधिकतम 55 कॉपियों को परीक्षक जांच सकते हैं। बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि इस बार एक ही पाली में कॉपी जांची जाएगी। इसके लिए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। एक केंद्र पर 55 से 60 हजार कॉपियां जांची जाएंगी। परीक्षकों को प्रतिनियुक्ति पत्र भेज दिया गया है। अगर पांच बजे तक कॉपी जांचने का कार्य पूरा नहीं होता है तो परीक्षक छह बजे तक रुककर कॉपी जाचेंगे। ...