औरैया, मार्च 23 -- औरैया। आगरा निवासी एक महिला अपने मायके जाने के लिए बस से औरैया पहुंची थी। बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह जालौन जाने के लिए एक ऑटो में बैठी। जालौन चौराहे पर उतरते समय वह जल्दबाजी में अपना पर्स ऑटो में ही भूल गई। कुछ देर बाद ऑटो चालक प्रदीप जो नारायणपुर का निवासी है की नजर पर्स पर पड़ी। उसने पर्स खोलकर देखा तो उसमें करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और कुछ नकदी रखी थी। इतनी बड़ी रकम देखकर भी प्रदीप के मन में कोई लालच नहीं आया और उसने पर्स लौटाने के लिए महिला को खोजने का फैसला किया। प्रदीप लगभग डेढ़ घंटे तक जालौन चौराहे के आसपास महिला का इंतजार करता रहा। इसी दौरान महिला भी अपना पर्स ढूंढते हुए परेशान होकर वहीं पहुंची। प्रदीप ने महिला को देखते ही तुरंत उसका पर्स उसे सौंप दिया। अपना पर्स सुरक्षित पाकर महिला बेहद खुश हुई।

हिंदी हिन्दु...