फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन का अभियान जारी है। मंगलवार की रात में मिलावटी खोआ के दो ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस टीम के साथ पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर मिले ढाई लाख के खोआ को नष्ट कराया, वहीं मौके से दो कारोबारियों को भी पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई से खोआ का कारोबार करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई खोआ कारोबारी बुधवार को भी खोआ के गोदाम बंद कर चोरी-छिपे काम करते दिखाई दिए। सिरसागंज में खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन की टीम ने नौ नमूने संग्रहित किए। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए मिलावट एवं अधोमानक खाद्य पदार्थों के सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन चंदन पांडे के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: खाद्य सुरक्षा टीम ने खोया मंडी चरवा में की छा...