बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। जनपद में चार लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं में ढाई लाख करीब उज्ज्वला के लाभार्थी है। सरकार इन उपभोक्ताओं को साल में हर त्योहारों में मुफ्त गैस दे रही है। अभी तक उज्जवला के उपभोक्ता सिलेंडर होते हुए भी लकड़ी व उपले से ही खाना बनाते रहे हैं। जो मुफ्त सिलेंडर मिलते थे, वह भी दो-चार सौ रुपये मुनाफा कमा कर बेच देते थे। अब अमेरिका-ईरान जंग के बाद एलपीजी संकट मड़राया तो सिलेंडरों के लाले पड़ गए। खासकर होटल, ढाबों व रेस्टोरेंटो सहित फूड कार्नरों में व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से यहां घरेलू सिलेंडरों की खपत होने लगी। ऐसे में घरेलू सिलेंडरों में मारामारी मची। बंद होने की कगार पर पहुंचे होटल व रेस्टोरेंट में उज्ज्वला सिलेंडरों ने काफी राहत दी। लाभार्थियों ने एजेंसियों में लाइन में लगकर सिलेंडर भरवाए और दो से ढाई हजार...