मुरादाबाद, मार्च 17 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने चोरी के ढाई माह बाद भी रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर ऐत मादपुर निवासी पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि सात जनवरी को घर से खेत तक केबल डालकर सिंचाई कर रहा था। रात में किसी समय चोरों ने सौ मीटर केबिल काट लिया। जिसकी शिकायत सुबह ही छजलैट थाने में की गई। बताया कि वह थाने के चक्कर काटकर परेशान हो चुका है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...