फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव ज्योनी रशीदपुर में शादी के करीब ढाई माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर उसे सीएचसी लाया गया, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योनी रशीदपुर निवासी संजीव की 33 वर्षीय पत्नी ममता की सोमवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. मधु अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले जाते तब तक अस्पताल में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मेमो भेजकर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को...