गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। एम्स में मंगलवार को ढाई घंटे सर्वर डाउन रहने से अस्पताल की ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गईं। दोपहर 3:20 बजे सर्वर बंद हुआ और शाम 6:05 बजे पूरी तरह बहाल हुआ। सर्वर ठप होने से ओपीडी पर्चा, भर्ती-डिस्चार्ज, पेमेंट और लैब जांच जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके अलावा कैश काउंटर नंबर 18-19 और आयुष्मान काउंटर नंबर 15 पर सभी सेवाएं ठप रहीं, जिससे किसी भी प्रकार का ऑनलाइन काम नहीं हो सका। आयुष्मान समेत कई काउंटर बंद होने से मरीजों और परिजनों को लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ा। करीब 200 से अधिक लोग कतार में लगे रहे। सेवाएं बाधित होने से नाराज मरीजों और परिजनों ने हंगामा किया, जिसके चलते कर्मचारियों को कुछ देर के लिए काउंटर छोड़ना पड़ा।बाद में सर्वर चालू होने पर 24 नम्बर काउंटर खोलकर काम तेज किया गया। इमरजेंसी में हाथ से पर्चा बनाक...