मुख्य संवाददाता, फरवरी 6 -- आगरा के वेस्ट अर्जुन नगर में बुधवार की रात भाई ने सिर में गोली मारकर 50 वर्षीय बहन अनीता कुशवाह की हत्या कर दी। हत्यारोपी अपने दो दोस्तों के साथ बहाने से दरवाजा खुलवाया। जीजा के सामने बहन की हत्या करके फरार हो गया। दो साल पहले भी उसने बहन पर कालिताना हमला बोला था। हथौड़े से प्रहार करके सिर फोड़ दिया था। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। गोबर चौकी, ताजगंज निवासी अनीता की शादी 30 साल पहले श्याम कुशवाह के साथ हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। अनीता ने अपनी बहन कमलेश के बेटे को गोद ले रखा है। श्याम सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे साले रवि ने हत्या की है। वर्ष 2022 में रवि को डौकी पुलिस ने जेल भेजा था। उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। अनीता ने बड़ी मुश्किल से अपने भाई रवि...