फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- थाना नगला सिंघी पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक अभियुक्त को ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव गढी धर्मी के निकट बनी पुलिया के पास एक गांजा तस्कर खड़ा है जो उसको बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पारूल मिश्रा मौके पर पहुंचीं। उनको उक्त स्थान पर एक युवक एक बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसको दबोच लिया। जब उसके बैग को खुलवाकर देखा तो उसमें गांजा निकला। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि बैग में लगभग ढाई किलो गांजा है जो वह किसी को बेचने की फिराक में था। अपना नाम शिव कुमार उर्फ भूरा पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी टीकरी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...