ढाई किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- कुंडा, संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार के तहत कुंडा और संग्रामगढ़ पुलिस ने दो किलो 517 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उनको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेज दिया। कुंडा में रविवार को दरोगा निर्मल कुमार शर्मा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली की बरई रोड आम की बाग के पास एक व्यक्ति गांजा के साथ मौजूद है। पुलिस टीम पहुंची तो सुरेश पटेल निवासी रद्दू का पुरवा बरई को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। संग्रामगढ़ के दरोगा सूबेदार राय ने गोंदाही चौराहे के पास से राकेश नाई निवासी सराय निर्भय को एक किलो 117 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- 20 किलो से अधिक गांजा बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.