उरई, मई 3 -- माधोगढ़। संवाददाता जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अम्बुज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना रेंढर पुलिस ने एक युवक को करीब ढाई किलो गांजा समेत दबोच लिया। पकड़ा गया अभियुक्त यह गांजा मोटरसाइकिल में रखकर कहीं बेचने जा रहा था। तभी मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया गया।रेंढ़र थानाध्यक्ष अभिनेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि उपनिरिक्षक दिनेश कुमार मय पुलिस बल के क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- 4.584 किलो गांजा व नेपाली तस्कर गिरफ्तार इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुदारी में नहर कोठी के पास वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अनुपम गुप्ता उर्फ भो...