पलामू, जुलाई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पांकी और सतबरवा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 2.534 किलोग्राम अफीम और 33.789 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों मामलों में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पांकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी नदी पुल के पास अफीम की खरीद-बिक्री की सूचना पर एसडीपीओ लेस्लीगंज प्रशांत कुमार-2 के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के गडगांव गांव निवासी शाहबुद्दीन मियां के पास से 1.472 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : नेपाल सीमा से सटे खेत से 386 किलो गांजा बरामद पूछताछ में उसकी निशा...