गिरडीह, अगस्त 18 -- बेंगाबाद्, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के घाघरा मौजा में वन विभाग द्वारा निर्मित चेक डैम अब झारखंड के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। करोड़ों की लागत से तैयार यह चेकडैम राज्य में वन विभाग द्वारा बनाए गए सबसे बड़े चेकडैम की सूची में शामिल हो गया है। बेंगाबाद क्षेत्र में खंडोली डैम के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा जलाशय है। 17 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस डैम के निर्माण पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

जल संरक्षण का आधार वन भूमि पर श्रृंखलाबद्ध तरीके से बनाए गए दो चेकडैम अब न सिर्फ जल संरक्षण का मजबूत आधार बना है, बल्कि किसानों के लिए भी जीवनदायिनी साबित हो रहा है। कुछ साल पहले तक घाघरा मौजा की वन भूमि का विशाल भूखंड यूं ही बंजर पड़ा था। इसके बीच से बहनेवाला नाला बरसात में उफान पर आ जाता था और गर्मियों में पूरी...