औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- राजस्थान का चालक हुआ गिरफ्तार, 3866.10 किलो डोडा मिला रांची के समीप से लोड हुई थी खेप, ले जाना था राजस्थान के नागौर फोटो- 2 अप्रैल एयूआर 22 कैप्शन- पकड़ा गया कंटेनर और हिरासत में तस्कर फोटो- 2 अप्रैल एयूआर 26 कैप्शन- बरामद किया गया डोडा औरंगाबाद/अंबा, हिन्दुस्तान टीम। औरंगाबाद जिला उत्पाद विभाग की टीम ने अंबा थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर एरका चेक पोस्ट के समीप से डोडा लदी एक कंटेनर गाड़ी को जब्त किया है। कंटेनर से करीब 3866.10 किलो डोडा बरामद किया गया है जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए आंकी गई है। यह अफीम का ही बाय प्रोडक्ट है। इस मामले में राजस्थान राज्य के नागौर जिला के नारायण लाल के पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार किया गया है जो कंटेनर चला रहा था। इस संबंध में औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली थी ...