ढाई करोड़ की साइबर ठगी में दो खाताधारक गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- फरीदाबाद, सरसमल। ऑनलाइन निवेश के नाम पर सेक्टर-21 निवासी व्यक्ति से 2.44 करोड़ रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना एनआईटी ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से जुड़े खातों में 85 लाख रुपये पहुंचने का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज और यतेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ठगी की रकम प्राप्त करने वाले खाताधारक हैं। जांच के दौरान सूरज के दो खातों में 46.25 लाख और 20 लाख रुपये, जबकि यतेंद्र के खाते में 20 लाख रुपये पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार पुलिस ने इनमें से 20 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं।पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मामले की शिकायत सेक्टर-21 निवासी व्यक्ति ने साइब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.