ढाई करोड़ की कार से आकर 45 रुपये का गमला चुरा लेते हैं; सीएम योगी का तंज
प्रमुख संवाददाता, मई 26 -- UP News: लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल के तीन वर्ष पूरे होने पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह राजनीतिक हमलों, विकास योजनाओं और नगर सेवाओं के बड़े ऐलानों का मंच बन गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बीच विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकारों के गड्ढे और कूड़ेदान भरने का काम किया है। उन्होंने जनता से सरकारी संपत्ति बचाने की अपील करते हुए तंज कसा कि "कोई ढाई करोड़ की कार से आता है और 45 रुपये का गमला चोरी कर ले जाता है। उससे ज्यादा का तो तेल लग जाता है। उन्होंने कहा कि एक समय मन में आया कि ऐसे लोगों की तस्वीर चौराहे पर लगाई जाए, ताकि जनता समझ सके कि सरकारी संपत्ति आखिर किसकी है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.