फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- शमसाबाद, संवाददाता। ढाईघाट पर माघ मेला शुरूहो गयाहै।अभी यहां व्यवस्थायें अधूरी हैं इससे कल्पवास कर रहे साधु संतों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं से जूझरहे साधु संतों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी से बात की और समस्या समाधान की आवाज उठायी। साधु संतों ने कहा कि मेले के लिए बनाया गया मुख्य मार्ग पूरी तरह कच्चा है। इससे निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वाहन भी फंस रहे हैं। आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक किया जाये। मेले में शौचालय भी पर्याप्त बनाये जायें। रात के समय बिजली की व्यवस्था ठीक हो। क्योंकि अंधेरा हो जाता है इसलिए डर रहता है। बाबा ज्ञानेश्वरदास, महेंद्र स्वरूपदास, कन्हैयादास, भगवानदास, महेंद्रदास आदि ने जल्द से जल्द व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। खंड विकास अ...