प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। फाफामऊ के चंदापुर में जिस आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने से सोमवार को चार लोगों की मौत हो गई, उसका भवन, दीवारें और पिलर कमजोर थे। यह भवन इतना जर्जर हो चुका था कि इसका ढहना तय था। इस हादसे के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से गठित कमेटी ने जब जांच शुरू की तो यह तथ्य सामने आया। लोक निर्माण विभाग ने जो रिपोर्ट दी है उसमें यह पाया गया कि भवन की लगातार मरम्मत नहीं कराई गई। यही कारण रहा कि यह भवन समय के साथ कमजोर होता गया। सतत निरीक्षण न होने के कारण आरसीसी की स्टील में जंक लग गया। कंक्रीट की एकरूपता भी समाप्त हो गई। जिसके कारण स्टील का हिस्सा ठीक नहीं रह गया। कमजोर हो गया और इसके कारण इमारत ढह गई। भवन के बाईं ओर छत की स्लैब की बीम को गलत तरीके से रखा गया था। बीम और कॉलम आपस में मेल नहीं खा रहे थे। शेड की स्लैब में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.