सुपौल, मई 9 -- सुपौल। लोहिया नगर चौक रेलवे ढ़ाला के बगल स्थित खाली स्थान की घेराबंदी नहीं होने से लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस खाली स्थान से लोग खुलेआम पैदल आवागमन करते हैं, जिससे ट्रेन के आने-जाने के समय हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त स्थान की घेराबंदी कराई जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...