रांची, मार्च 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के बुढ़ाआम सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में चैती नव दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। इसको लेकर निर्माणाधीन मंदिर परिसर में भव्य पंडाल निर्माण, आकर्षक सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था मिल सके। पूजा कमेटी के अध्यक्ष सोनाराम महतो, सचिव संजय दत्ता एवं कोषाध्यक्ष विभूति गोरांई ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। मंदिर परिसर को भव्य रूप देने के लिए पंडाल, लाइटिंग और सजावट पर खास ध्यान दिया जा रहा है। 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजा की विधिवत शुरुआत होगी और 28 मार्च को दशमी पूजा एवं कलश एवं मूर्ति विसर्जन के साथ पूजा समापन होगा। समिति के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.