अमरोहा, मार्च 6 -- ढवारसी। क्षेत्र में होली पर्व धूमधाम संग मनाया गया। युवाओं की टोलियां ढोल की थाप संग गलियों में घूमती रहीं। जगह-जगह लोगों ने जमा होकर रंग-गुलाल एक-दूसरे को लगाया। बच्चों में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया। रंग-बिरंगी पिचकारियों के साथ होली के आनंद में सराबोर नजर आए। बाजारों में भी त्योहार को लेकर रौनक बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...