सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। शनिवार को नगर निगम के शाकुंभरी सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पांवधोई की सफाई का मुद्दा उठाया गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल ढमोला क्षेत्र में पोकलेन मशीन से सफाई कार्य जारी है, जिसके बाद पांवधोई की सफाई कराई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगरायुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाली-नालों की सफाई के बाद निकलने वाली सिल्ट सड़क पर एक दिन से अधिक न पड़ी रहे। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सभी वार्डों में नालों की सफाई की स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में शहर के कूड़ाघरों की स्थिति सुधारने पर भी जोर दिया गया। नगरायुक्त ने कूड़ाघरों पर पेंटिंग कराने और उनके दरवाजे ठीक कराने के निर्देश दिए, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके। व्यापारी नुसरत साबरी न...