बगहा, मई 23 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के जरलपुर खुटवनिया गांव में ढबेलवा से गजना तक करीब 1.967 किलोमीटर सड़क एवं पुल निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो गया है। इस परियोजना पर लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत है। पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया हैं। सड़क और पुल बनने से दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया जाता है कि बरसात और बाढ़ के दिनों में गंडक के छाड़न नदी में पानी भर जाने के कारण लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ता था। अस्पताल, थाना,प्रखंड मुख्यालय योगापट्टी बाजार जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा था। नदी पार करने के दौरान लोगों को काफी परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना रहता था। गौरतलब है कि हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से-पैसे की कमी से थमी ग्रामीण सड़कों के निर्माण की रफ्तार-शीर्षक से खबर प्रकाशित ...