लखीमपुरखीरी, मई 13 -- लखीमपुर। पढुआ थाना इलाके में मंगलवार आधी रात डायल 112 की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कार्पियो में सवार कॉन्स्टेबल और होमगार्ड घायल हो गए। साथ ही स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।डायल 112 की स्कार्पियो यूपी 32 डीजी 5785 ढखेरवा में धौरहरा रोड पर किसी वाहन से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। घटना मंगलवार आधी रात को हुई। स्कार्पियो में सवार कॉन्स्टेबल अनुज और होमगार्ड आशीष घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना ढखेरवा चौकी पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज पुष्कर वर्मा सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए रमियाबेहड़ सीएचसी पहुंचाया। चौकी इंचार्ज पुष्कर वर्मा ने बताया कि स्कार्पियो सवार दोनों घायलों का इलाज हो गया है। ...