चंदौली, मार्च 9 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के उत्तर बस्ती में बनी नाली की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती में बेचन कन्नौजिया के घर से लेकर काशी नरेश के पोखरे तक पंचायत विभाग की ओर से नाली का निर्माण तो कराया गया है। लेकिन निर्माण के बाद उसकी नियमित देखभाल न होने के कारण नाली की हालत खराब हो गई है। नाली जगह-जगह घास-फूस और कचरे से भर गई है। जिससे गंदा पानी ठीक से बह नहीं पा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली की समय-समय पर साफ-सफाई नहीं होने के कारण उसमें गंदगी जमा हो जाती है। जिससे आसपास दुर्गंध फैलने लगती है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। इससे बस्ती के लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार नाली की सफाई कराने की मांग की गई। लेकिन अब तक इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.