रामपुर, मार्च 31 -- शाहबाद। तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ढकिया में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयी गतिविधियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया। खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विवेक पांडेय ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के शिक्षक जयपाल सिंह के सेवानिवृत्ति/कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें बीईओ ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुनीष चंद्र, शिशुपाल, ओमेंद्र शर्मा, धर्मपाल सिंह, महावीर सिंह, हिमांशु, ज्योति, महिमा बंसल, अश्वनी कुमार, सुधांशु सैनी, आलोक मिश्रा आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.