रामपुर, अप्रैल 15 -- ढकिया। मंगलवार को ढकिया गांव में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। युवक आंबेडकर संघ के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील सागर ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा बौद्ध विहार से शुरू होकर मस्जिद, चौकी, अस्पताल, पंचायत घर व मुख्य बाजार से होते हुए पुनः बौद्ध विहार पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में संत रविदास व सावित्रीबाई फुले सहित सामाजिक समरसता व जागरूकता से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।बैंड-बाजों की धुन पर युवाओं ने जय संविधान व जय भारत के नारे लगाए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती : जगह-जगह निकली शोभायात्रा, जयभीम के गूंजे नारे इस दौरान ब्रह्म सिंह, राजेश कुमार, पुरमेंद्र सागर, लोकपाल साग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.