अमरोहा, मार्च 18 -- अमरोहा। ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को आरएएफ, पीएसी व पुलिस बल ने बुधवार को डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन और पतेई खालसा में पैदल मार्च किया। पुलिस बल ने आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। एसपी के निर्देशन में सीओ सिटी अभिषेक कुमार यादव द्वारा आरएएफ, पीएसी एवं थाना पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया। मार्च के दौरान गावों में महत्तवपूर्ण स्थानों व बाजारों समेत विभिन्न भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जांच की गई। एसपी ने बताया कि पैदल मार्च के अतिरिक्त जिले के संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जा रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...