ढकरानी जलविद्युत के लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश
विकासनगर, अप्रैल 23 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करने की दिशा में यूजेवीएनएल ने ढकरानी जलविद्युत परियोजना के लंबित कार्यों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने परियोजना के विद्युत गृह का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य 20 मई तक पूर्ण किए जाएं।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना में चल रहे आधुनिकीकरण, नवीनीकरण एवं उच्चीकरण कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद आयोजित बैठक में अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट किया कि अब किसी भी प्रकार की ढिलाई या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रबंध निदेशक ने कहा कि निगम के लिए समयबद्धता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना तय समयसीमा में पूरी हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.