विकासनगर, सितम्बर 29 -- ढकरानी इंटेक से एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। किशोरी मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थी और विकासनगर में अपने मामा के घर रहती थी। विकासनगर कोतवाल विनोद गुसाईं के अनुसार, सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि ढकरानी इंटेक में एक शव दिखाई दे रहा है। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त तानिया पुत्री विजेंद्र सिंह निवासी मंडी चौक विकासनगर के रूप में हुई। बताया कि किशोरी मूल रूप से जनता रोड जखहरेडी सहारनपुर के रहने वाली थी। वह करीब 14 साल से विकासनगर में अपने मामा के घर रहती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तानिया रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे किसी बात पर डांट पड़ने से नाराज होकर घर से चली गई थी। तब वह उसकी तलाश कर रहे थे। वह बुद्धूमल जैन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। किशोरी के पिता पेंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.