इस्लामाबाद, मार्च 14 -- पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को पड़ोसी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को चेतावनी दी है। इस बयान में पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहाकि पाकिस्तान के नागरिक इलाकों पर ड्रोन हमले करके अफगानिस्तान ने सीमा पार कर दी है। साथ ही यह भी कहाकि काबुल को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जारदारी का बयान दोनों पड़ोसियों के बीच अब तक की सबसे घातक झड़पों के बाद आया है। पिछले महीने के अंत में भड़की इन झड़पों का फिलहाल कोई अंत होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि चीन और तुर्की बीच-बचाव की पूरी कोशिश कर चुके हैं। क्या बोला पाकिस्तानपाकिस्तान ने कहा है कि उसकी सेना ने दो ड्रोन को शुक्रवार को इंटरसेप्ट कर लिया। लेकिन इसके मलबे से क्वेटा में दो बच्चे घायल हो गए। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में दो अन...