ड्रोन हमले को नाकाम करने वाले कैप्टन वैभव को सेना सम्मान
विकासनगर, अगस्त 23 -- जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर के ग्राम हमरौऊ, खत सिली गोथान निवासी भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर तैनात वैभव सिंह चौहान को उनकी वीरता और अदम्य साहस के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कैप्टन वैभव को यह सम्मान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रदर्शित साहस, सूझबूझ और सही समय पर लिए गए सटीक निर्णय के लिए प्रदान किया गया। बताया गया कि 8 मई 2025 को राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन के खतरे के दौरान कैप्टन वैभव ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से न केवल उनकी स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि पूरी बटालियन को भी संभावित खतरे से बचाया जा सका। उनकी इस वीरतापूर्ण कार्रवाई की सेना के उच्च अधिकारियों ने सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.