बांका, जनवरी 2 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड में पहली बार राता पंचायत अंतर्गत बदलाचक गांव के बहियार में लगी सरसों की खेत में ड्रोन से छिड़काव किया गया। किसान तरुण प्रकाश की खेत में लगी सरसों की फसल में कृषि विभाग के तकनीकी कर्मियों ने तरल सल्फर का छिड़काव ड्रोन द्वारा किया। इस अवसर पर पौधा पर्यवेक्षक बसंत नारायण सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुचि भारती, कृषि समन्वयक नरेंद्र कुमार, कृषि समन्वयक अविनाश भारती, किसान सलाहकार राजेश शर्मा, उमाशंकर एवं मनोज कुमार देव के अलावे आसपास के कई किसान थे। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड तकनीकि सहायक मयंक कुमार ने किसान से अपील करते हुए कहा कि कृषि से संबंधित विभिन्न तरह की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को अपना फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। किसान जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री करा लें ...