मिर्जापुर, जुलाई 7 -- विन्ध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद । प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विंध्यधाम में तैयारियां जोरों पर है । बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे मां विंध्यवसिनी के दरबार में पहुचेंगे। जिसके लिए मोतीझील मार्ग पर हेलीपैड का कार्य अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री हेलीपैड से मंदिर पहुचेंगे । दर्शन पूजन के बाद अष्टभुजा निरीक्षण गृह में पीडब्ल्यूडी के कार्यो की समीक्षा करेंगे। अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचने वाले मार्गो की साफ-सफाई , बैरिकेडिंग, पेंटिंग इत्यादि का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा।नगर पालिका की ओर से टूटे-फूटे खंभे हटाये गए। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से ड्रोन से विंध्य क्षेत्र के सभी मुख्य स्थान स्टेशन, रोडवेज, मंदिर,गंगा घाट ,अटल चौक आदि स्थानों...