ड्रोन से बढ़ते खतरे से निपटने को तैयारी मजबूत : विशाल
बोकारो, अगस्त 31 -- सीआइएसएफ टीटीपीएस ललपनिया इकाई के डिप्टी कमांडेंट विशाल शर्मा ने कहा कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य में ड्रोन से उत्पन्न खतरे को देखते हुए सीआइएसएफ अपनी तकनीकी क्षमता लगातार मजबूत कर रहा है। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में ड्रोन निगरानी और एंटी-ड्रोन सिस्टम की भूमिका लगातार बढ़ रही है। सीआइएसएफ देशभर में 370 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहा है। अब तक 3 हजार से अधिक बल सदस्यों को ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ महानिदेशक प्रवीर रंजन की उपस्थिति में हुए एमओयू से सीआइएसएफ को स्वदेशी तकनीक और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा। बहरोड़ स्थित आरटीसी को ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जायेगा। इससे जवानों को ड्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.