बगहा, अप्रैल 6 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। उत्पाद थाना बगहा पुलिस ने ड्रोन की सहायता से वैज्ञानिक तरीके अपनाते हुए रामनगर व बगहा क्षेत्र के विभन्नि स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने 115 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ड्रोन की सहायता से संदग्धि ठिकानों की पहचान की गई, इसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 2800 किलो जावा महुआ तथा 115 लीटर चुलाई शराब बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया। दूसरी ओर पटखौली थाना क्षेत्र के डुमवलिया मोहल्ला में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय शाह उर्फ कोठारी के घर छापेमारी की। इस दौरान 12.6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विभन्नि मामलों में कुल आठ लोगों को गिरफ्...