कटिहार, मार्च 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के जलजमाव वाले क्षेत्रों को अब तकनीक की मदद से नई पहचान मिलने वाली है। लंबे समय से पानी भरे रहने के कारण अनुपयोगी बनी जमीन को फिर से खेती योग्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी की है। ड्रोन सर्वे के माध्यम से ऐसे इलाकों की सटीक पहचान की जाएगी, जहां साल में पांच से छह महीने तक पानी जमा रहता है। इस पहल से जिले के करीब 20 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को खेती के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग संयुक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे। मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद जिलास्तर पर इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। सर्वे के दौरान ड्रोन कैमरों की मदद से जलजमाव वाले क्षेत्रों का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा, ताकि पानी की निकासी की व...