ड्रोन से की जाएगी ओबी डंप की मापी
धनबाद, जून 3 -- झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने मंगलवार को सर्किट हाउस में बीसीसीएल, एफसीआई, मैथन पावर लिमिटेड, टाटा कोलियरी, हर्ल सहित अन्य उपक्रमों व विभाग की समीक्षा की। इस क्रम में समिति ने बीसीसीएल के एरिया 9, 10 व 11 में सरकारी, वन भूमि एवं रैयतों की जमीन पर डंप ओवरबर्डेन की मापी कराने पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के बाद डीसी के प्रस्ताव पर ड्रोन-बेस्ड टेक्नोलॉजी से मापी कराने का निर्णय लिया गया। डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि ड्रोन-बेस्ड टेक्नोलॉजी से हाई डेंसिटी 3डी डेटा और इमेज कैप्चर कर जमीन को मापने से बहुत सटीक डिजिटल टेरेन मॉडल और टोपोग्राफिकल मैप बनाया जा सकता है। इसके लिए आईआईटी आईएसएम से वार्ता कर इस कार्य को गति प्रदान की जाएगी। बीसीसीएल ने सरकारी, वन भूमि या रैयतों की जमीन पर ओवरबर्डेन डंप के भुगतान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.