ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निकलेगा मोहर्रम जुलूस, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
मुंगेर, जून 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आदर्श थाना जमालपुर परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जमालपुर इंस्पेक्टर एसएन मंडल ने की, तथा संचालन आदर्श थाना के एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने किया। मुख्य अतिथि मुंगेर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद एवं विशिष्ट अतिथि बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों, अखाड़ा कमेटियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। तथा 26 जून को मोहर्रम की दसवीं तारीख पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर सहमति बनी। जुलूस के पहलाम (समापन) के लिए 27 जून की सुबह छह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि जमालपुर की पहचान आपसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.