उन्नाव, दिसम्बर 17 -- न्योतनी। हसनगंज क्षेत्र की नहरों की सफाई में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने ड्रोन सर्वे कराया। तीसरी आंख ने ठेकेदार की अधूरी कार्यशैली को बेबाकी से उजागर कर दिया। क्षेत्र की 20 किमी लंबी न्योतनी रजबहा की सफाई के लिए आठ लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। करीब 15 दिन पहले सफाई का काम शुरू हुआ, जिसमें जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ लेबर भी तैनात किए गए। ड्रोन सर्वे में सामने आया कि टेल एरिया के लगभग तीन किलोमीटर हिस्से में घास और झाड़ियां अभी भी उगी हुई हैं। सत्तीदीन खेड़ा और अजमतगढ़ी के पास केवल जेसीबी के पंजे से हल्की जोताई हुई मिली, किनारों पर घास जस की तस मौजूद थी। गिरवर खेड़ा गांव के पास हालत और भी खराब पाई गई। अवर अभियंता कमलेश कुमार ने बताया, अगले तीन दिनों तक रजबहा का हेड से टेल तक सफाई कार्य पूरा कराया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.