बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। ड्रोन से निगरानी के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को कमरथू और जलालपुर गांव में छापेमारी कर 930 लीटर जावा व अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट की। सहायक अवर निरीक्षक मोनी कुमारी एवं गुड़िया कुमारी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। हिलसा आबकारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चिकसौरा थाना क्षेत्र के कमरथू गांव से 675 लीटर जावा और करायपरसुराय थाना क्षेत्र के जलालपुर से 255 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब बरामद कर मौके पर नष्ट की गई। शराब निर्माण में संलिप्त संचालक फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं, सलेमपुर गांव में कार्रवाई के दौरान मुन्नी देवी को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ड्रोन की मदद से चला संयुक्त चेकिंग अभियान, नदी किनारे अवैध...