मेरठ, मार्च 17 -- सोमवार को दुबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमले हुए तो आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग थर्रा उठे। इनमें वहां से करीब एक किलोमीटर दूर रहने वाले मेरठ के वसीम सिद्दीकी भी हैं। घर वालों से ईद पर आने का वादा है लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वह दुबई में फंसे हुए हैं। कहते हैं कि सोमवार को एक के बाद एक हुए दो ड्रोन हमलों ने उन्हें भीतर तक डरा दिया है। ड्रोन को आते-जाते देख कलेजा कांप उठता है। डर लगता है कि बम कहीं घर पर ही न गिर जाए। वसीम काफी समय से दुबई की एक कंपनी में काम कर रहे हैं। उनके पिता नदीम सिद्दीकी बताते हैं कि सोमवार को दुबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह ड्रोन से हमला हुआ। इसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई। बेटे ने फोन करके उन्हें वहां के हालात की जानकारी दी। ...